बोकारो, मार्च 30 -- दामोदा। पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुगदा में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला की शुरूआत करते हुए प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी, सचिव ऋषिकांत तिवारी एवं आचार्य नकुल चंद्र महतो ने दीप प्रज्ज्वलन किया। प्रधानाचार्य ने विद्या भारती के कार्य योजना से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को शिक्षकों बीच रखा। प्रथम दिन में विगत सत्रों के कार्यों की समीक्षा की गयी। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता नरेन्द्र कुमार राय बौद्धिक प्रमुख धनबाद विभाग ने कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली में व्यापक परिवर्तन आया है। सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षा प्रणाली आज के बदलते परिवेश के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.