बदलते औद्योगिक परिदृश्य के बीच बीएसएल ने तय की भविष्य की रणनीति
बोकारो, अगस्त 31 -- वैश्विक इस्पात उद्योग में तेजी से हो रहे बदलाव, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और तकनीकी चुनौतियों के बीच बोकारो इस्पात संयंत्र ने भविष्य की रणनीति को लेकर मंथन शुरू किया है। इसी कड़ी में बोकारो निवास में 'आरई:अलाइन विद वन' रणनीतिक व्यावसायिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संयंत्र की दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मकता, परिचालन उत्कृष्टता, लागत दक्षता और सतत विकास को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में निदेशक प्रभारी, अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान वैश्विक व राष्ट्रीय इस्पात बाजार के बदलते रुझानों, तकनीकी नवाचार, बाजार की मांग और सतत विकास की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और उभरती चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.