बुलंदशहर, फरवरी 23 -- मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव से लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। दिन में चटक धूप और सुबह-रात की ठंडक के कारण वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। आलम यह है कि सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों की ओपीडी मरीजों से फुल होने लगी है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में दो बजे तक करीब 1870 मरीज पहुंचे। इसमें 300 से अधिक मरीज मौसम की बीमारी के रहे। सोमवार सुबह अस्पताल खुलते ही पर्चा काउंटर पर मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी लाइनें लग गईं। दिन बढ़ने के साथ मरीजों की भीड़ देखने को मिली। पर्चा बनवाने के बाद दवा काउंटर और फिर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा। दोपहर दो बजे तक अस्पताल परिसर में भीड़ का माहौल बना रहा। डॉक्टरों के मुताबिक, इस समय सुबह-शाम और दोपहर में अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.