कन्नौज, मार्च 29 -- कन्नौज। बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है, जिसका सीधा असर स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ती मरीजों की भीड़ के रूप में दिखाई दे रहा है। इसी बीच रविवार को जिले के 32 ग्रामीण और 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1584 मरीजों को लाभ मिला, जिनमें 738 पुरुष, 615 महिलाएं और 231 बच्चे शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला सहित अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान न केवल इलाज, बल्कि टीकाकरण और जांच सेवाओं पर भी विशेष जोर दिया गया। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, हेपेटाइटिस बी व सी की जांच, टीबी की स्क्रीनिंग और नेत्र परीक्षण जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर ...