गोरखपुर, जून 19 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय स्थानीय नागरिकों को मांगलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सके, इसके लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अलग अलग वार्डों में चार मिनी कन्वेंशन सेंटर (कल्याण मंडपम) का निर्माण कर रहा है।

निर्माण की प्रगति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायक निधि से बन रहे इन मिनी कन्वेंशन सेंटर निर्माण दिसंबर तक पूर्ण करने पर जोर है। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने निर्माण कर रही सभी फर्मों को मानसून को देखते हुए ज्यादा संख्या में श्रमिक लगा निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

सेमरा में कार्य सेमरा में भूतल के छत की ढलाई के लिए शटरिंग चल रही वार्ड संख्या 2 बाबा राघव दास नगर के सेमरा में 2.20 करोड़ रुपये से मिनी कन्वेंशन सेंटर का निर्माण चल र...