देहरादून, मई 19 -- गोपेश्वर। दक्षिण भारतीय (तेलुगु) सिनेमा के सुप्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता श्रीकांत मेका‌ सपरिवार भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। मंगलवार को पहुंचकर उन्होंने भगवान बद्री विशाल के भव्य दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। अभिनेता श्रीकांत ने बदरीनाथ धाम में चमोली पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं, सुगम यातायात प्रबंधन व्यवहार की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...