देहरादून, जुलाई 11 -- केदारनाथ और बदरीनाथ मार्ग पर समिति के सैकड़ों भवनों और दुकानों में ऐसे लोग काबिज हैं, जो नाममात्र का किराया दे रहे हैं। 10 रुपये से लेकर 50 रुपए महीने के किराए पर दुकानों, भवनों पर लोग काबिज हैं। कुछ सालों से यह किराया भी नहीं दिया जा रहा है। इनकी लीज तक खत्म हो गई है। इसके बाद भी संपत्ति को खाली नहीं किया जा रहा है। लखनऊ में मंदिर समिति की 11020 वर्ग फीट जमीन पर एक जर्जर भवन है। आइए जानते हैं इस मामले को लेकर क्या-क्या बातें सामने आई हैं।नोटिस जारी कर भूल गए बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ा ने कहा कि इन अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर बदरी-केदार मंदिर समिति नोटिस देकर शांत बैठ गई है। इस मामले में मंदिर समिति की ओर से 185 लोगों को कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस देने के साथ ही स्थानीय जिला प्रशासनों...