देहरादून, अप्रैल 8 -- Uttarakhand 8 April Weather: उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी ने मौसम कूल-कूल कर दिया है। अप्रैल में भी लोगों को फरवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में रातभर से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए आज दिन भर बारिश का अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसे काटकर रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। इसे देखते हुए वहां तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष स्नो-किट और ठंड से बचाव के उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं यात्रा मार्गों पर चिन्हित डेंजर और लैंडस्लाइड जोन के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। बारिश या भूस्खलन के कारण रास्ता बंद होने की स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों के पास ही जेस...