नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- Badrinath Helicopter Crash: बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी यात्रियों के शव निकाल लिए गए हैं। बीते शुक्रवार को मौसम के ऑरेंज अलर्ट के बीच हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया था। इसमें पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई थी। यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन का था। घटना के बाद केदारनाथ के लिए इस कंपनी की हेली सेवा पर रोक लगा दी गई है। साथ ही बदरीनाथ हादसे को लेकर कंपनीकी सेवाओं की जांच की जा रही है। बदरीनाथ के पास ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कंपनी सेवाओं की जांच की जा रही है। इसके चलते शनिवार को केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली ट्रांस भारत की सेवाएं भी बंद रही। शनिवार को गुप्तकाशी स्थित हेलीपैड से ट्रांस भारत कंपनी की हेली सेवाएं बंद रही। अन्...