देहरादून, जून 7 -- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए चमोली पुलिस एवं प्रशासन द्वारा ज्योतिर्मठ में लागू किया गया गेट सिस्टम यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। इस व्यवस्था से ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी मार्ग पर यातायात अधिक व्यवस्थित हुआ है। स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों एवं यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे यात्रा सीजन में प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन बताया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...