देवप्रयाग, जून 3 -- ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नीचे बह रही नदी में समा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग लापता हैं। घायल हुए एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे देवप्रयाग से पांच किलोमीटर आगे हुआ।मिट्टी के ढेर पर चढ़कर बेकाबू हुई कार देवप्रयाग कोतवाल प्रशांत बहुगुणा के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे देवप्रयाग से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर यह हादसा हुआ। बदरीनाथ धाम से लौट रही इनोवा कार मिट्टी के पांच फीट ऊंचे ढेर पर चढ़कर बेकाबू हो गई। इसके बाद वह सड़क से नीचे नदी की ओर तेज ढलान पर करीब 200 मीटर उतरकर गंगा में समा गई। कार में आठ लोग सवार बताए गए हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम की 8 जून तक बेरुखी; तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, कहां अलर...