बदरीनाथ में प्रतिबंधित सामान के साथ पहुंचे 4 लोगों का पुलिस ने किया चालान
देहरादून, जून 4 -- गोपेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बदरीनाथ पुलिस ने एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मांसाहारी सामग्री एवं शराब के साथ चार व्यक्तियों को पकड़ा है। एसपी कार्यालय ने बताया सुरक्षा एवं चेकिंग व्यवस्था के तहत पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ज्योतिर्मठ से बद्रीनाथ की ओर आ रही एक टैक्सी को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से अलग-अलग पैकेटों में लगभग 12 किलो से अधिक चिकन, मछली और तीन बोतल शराब बरामद हुई। पूछताछ में वाहन में सवार चारों व्यक्तियों ने स्वयं को नेपाल निवासी मजदूर बताया। पुलिस ने उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.