देहरादून, जुलाई 13 -- बदरीनाथ धाम के दान का पैसा निजी सचिव संवर्ग का कर्मचारी लगातार गायब करता रहा, लेकिन सिस्टम की पूरे समय आंखे बंद रही। बीकेटीसी की ओर से न तो कभी कोई टोकाटाकी की गई। न ही कभी आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कोई शिकायत किसी ने की। बीकेटीसी की जांच समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में साफ किया है कि आरोपी कर्मचारी कई बार गणना कक्ष से दान का सामान बाहर लेकर गया। सीसीटीवी फुटेज में ये साफ नजर आ रहा है। इन तथ्यों ने बीकेटीसी के पूरे सिस्टम पर ही सवाल उठा दिए हैं। यदि बार बार दान की चोरी होती रही, तो बीकेटीसी क्यों आंखे मूंदी रही। क्यों अन्य कर्मचारी, अधिकारियों ने आरोपी कर्मचारी की शिकायत नहीं की। साफ है कि सीसीटीवी फुटेज की कोई नियमित जांच पड़ताल नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामले में समिति रखे अपना पक्ष; उत्तराखंड ...