देहरादून, जुलाई 6 -- गोपेश्वर। बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में एक युवक अवैध रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग करता हुआ पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया जांच के दौरान रिकार्डिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश पांडे निवासी नोहर रोड, मुंबई के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि वह मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे के माध्यम से अवैध रूप से वीडियो एवं फोटो रिकॉर्डिंग कर रहा था, जो मंदिर की निर्धारित व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ में चढ़ावा चोरी: 2 जुलाई की घटना, 1 जून को लगे थे नए CCTV; क्या-क्या पता लगा साथ ही, मंदिर की गोप...