देहरादून, जुलाई 5 -- श्री बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में चोरी के आरोपों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया। कमेटी को एक सप्ताह के भीतर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। शनिवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने जांच कमेटी गठन होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जांच कमेटी में बीकेटीसी के विधि अधिकारी शीशपाल बर्तवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र नैथानी, वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल को रखा गया है। इनके साथ ही चौथे सदस्य के रूप में केदारनाथ मंदिर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डबल सिंह भुजवाण को नामित किया गया है। दूसरी तरफ, वैयक्तिक सहायक समेत चार लोगों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके जवाब की प्रतीक्षा की जा रही है। मालूम हो कि दो रोज पहले भैरव सेना ने बीकेटीस...