फरीदाबाद, अगस्त 10 -- फरीदाबाद, सरसमल। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने बदरपुर बॉर्डर से 49.72 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशीला पदार्थ बिहार से खरीदकर लाया था। अदालत ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नोएडा के गांव हैबतपुर निवासी सौरभ 21 के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सराय में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, नौ अगस्त को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली-मथुरा रोड स्थित बदरपुर बॉर्डर पर एक युवक मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। वह इसकी आगे आपूर्ति करने की तैयारी में है। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 49.72 ग्राम स्मैक...