गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर। गोला क्षेत्र में बदमाशों से साहसपूर्वक मुकाबला करने वाली युवती को पुलिस ने सम्मानित किया है। युवती के साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार, देवाश स्वर्ण कला केन्द्र में 27 अप्रैल 2026 को दो अज्ञात युवक चांदी की अंगूठी खरीदने के बहाने पहुंचे। दुकान का संचालन अमृता वर्मा अपने पिता के साथ करती हैं। अंगूठी दिखाने के दौरान ही दोनों युवक मौका पाकर जेवरात की पुड़िया लेकर भागने लगे। इस दौरान अमृता वर्मा ने घबराने के बजाय बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया। उन्होंने सूझबूझ और साहस के साथ स्थिति को संभालने का प्रयास किया, जो बेहद सराहनीय रहा।घटना की सूचना मिलने पर गोरखपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को मात्र 36 घंटे...