गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोला क्षेत्र में बदमाशों से साहसपूर्वक मुकाबला करने वाली युवती को शुक्रवार को सांसद रवि किशन शुक्ला और पुलिस ने अलग-अलग कार्यक्रम में सम्मानित किया। युवती के साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर कहा कि अमृता वर्मा का यह साहस अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है। गोला में स्थित देवाश स्वर्ण कला केन्द्र में 27 अप्रैल दो अज्ञात युवक चांदी की अंगूठी खरीदने के बहाने पहुंचे। अंगूठी दिखाने के दौरान ही दोनों युवक मौका पाकर सोने के गहने की पुड़िया लेकर भागने लगे। अमृता वर्मा ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया। उन्होंने एक बदमाश को पकड़ भी लिया था। हालांकि वह छुड़ाकर भागने में सफल रहा। इस बहादुरी की वजह से आरोपितों की जल्दी पहचान भी हो गई और पुलिस न...