मुजफ्फरपुर, जून 12 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। दामोदरपुर चौक पर शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियार से लैस बदमाशों ने एक ज्वेलर्स दुकान पर धावा बोल दिया। व्यवसायी और दुकान में बैठे ग्राहकों को कब्जे में ले लिया। व्यवसायी धर्मेंद्र के विरोध करने पर फायरिंग कर दी, जो मिस फायर हो गई। बदमाशों ने पिस्टल की बट से धर्मेंद्र के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने लाखों रुपए के गहने लूट लिए। भागने के दौरान धर्मेंद्र ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि तीन बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर लाखों के गहने लूटे, फायरिंगघटनास्थल पर प्रतिक्रिया व्यवसायी के शोर मचाने पर पहुंचे अन्य व्यवसायियों ने दबोचे गए बदमाश की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीण एसप...