बदमाशों ने सोलर पैनल किया चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
शामली, जून 19 -- कैराना। ऊंचागांव में रात्रि में बदमाशों ने पेंट की दुकान के पीछे लगे सोलर पैनल को चोरी कर लिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने रात्रि में पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाते हुए शीघ्र घटना के खुलासे की मांग की है। तितरवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ऊंचागांव निवासी सुमित की कैराना-कांधला मार्ग पर पेंट की दुकान है। दुकान के पीछे खाली स्थान पर उन्होंने तीन किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगवा रखा था। बुधवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया तथा सोलर प्लेटें चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप से दो बैटरियां चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात पीड़ित ने बताया कि जब वह गुरुवार को दुकान पर पहुंचे, तो घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.