मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सबहा चौक के पास मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने रेलयात्री का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में आठ हजार नकद, आधार, पेन और अन्य कागजात रखा था। मामले को लेकर सकरा के बिचली पचदही निवासी टुन्नू राम ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ट्रेन से उतरकर स्टेशन से बाहर निकला। तभी पीछे से एक युवक आकर पूछा कि कहां जाना है। उसके बाद साथ हो गया। आगे बढ़ने पर एक बाइक लेकर दूसरा युवक आया तो कहा कि मेरा भाई है साथ चलिए आपको मारकन में छोड़ देंगे। झांसे में आकर बैठ गया। सबहा चौक के पास बाइक सवार ने कहा कि चौक पर पुलिस जांच कर रही है। पैसा बैग में रख दो। उसके बाद आठ हजार रुपया बैग में रख दिया। इसके बाद बैग ले लिया और चौक से आने की बात कही। उसके बाद बैंग लेकर दोनों युवक भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्ता...