मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंबारा चौक स्थित एक रेडीमेड दुकान पर मंगलवार की सुबह करीब दस बजे हथियार से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने व्यवसायी अखिलेश सिंह को कब्जे में ले लिया। धमकाते हुए कहा कि बीती रात ही चेतावनी दी गई थी कि बिना रंगदारी दिए दुकान नहीं खोलनी है, फिर दुकान क्यों खोल लिया। विरोध करने पर व्यवसायी को थप्पड़ जड़ दिया और लोहे की रॉड से दुकानदार, उनके स्टाफ व पुत्र पर हमला कर दिया। इसके बाद हथियार भिड़ाकर काउंटर में रखे करीब 20 हजार नकद व कुछ कपड़े लूट लिए और बाइक से फरार हो गए। मामले को लेकर व्यवसायी कुकुड़िया निवासी अखिलेश सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें रेवा बीचला टोला निवासी अभिमन्यु कुमार उर्फ मन्नू कुमार सिंह, शशि कुमार, मनोज सिंह, घनश्याम कुमार सिंह, ...