औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- तीन बाइक पर सवार नौ बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम दीपन परसावां निवासी दीपक कुमार ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह निजी स्कूल के बच्चों को मैजिक वाहन से लाने-ले जाने का काम करता है। दोपहर में बच्चों को घर छोड़कर अपने गांव लौटने के दौरान सडीहा और चंद्रपुरा के बीच सुनसान रास्ते में तीन मोटरसाइकिल पर सवार करीब नौ अज्ञात युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। यह भी पढ़ें- पानापुर में युवक से लूटपाट का प्रयास सभी युवकों ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था और कुछ ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और सामान देने की धमकी दी। ...