मधेपुरा, दिसम्बर 18 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। तिरासी टोला की तरफ जाने वाले रास्ते पर रनगाह के समीप मंगलवार की शाम बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया। लेकिन बारूद के छींटे से युवक जख्मी हो गया। शाहपुर वार्ड 8 निवासी पीड़ित युवक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना के समय वह बाइक से तिरासी टोला की तरफ अपनी खेत पर जा रहा था। रास्ते में रनगाह के समीप बाइक रोक कर किसी से फोन पर बात करने लगा। उस समय काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो अनजान युवक पर नजर पड़ी। दोनों तकरीबन सौ मीटर दूर पुलिया के पास खड़ा था। फोन पर बातचीत समाप्त कर जैसे ही वह छोटी संथाली टोला की तरफ मुड़ा। बाइक पर सवार दोनों बदमाश पीछे से आ धमका और उसके बगल में आकर उसके सिर पर निशाना साध कर गोली चला दिया। अपराधियों की मंशा भांप कर उसने झटके से सिर नीच...