बदमाशों ने महिला से 50 हजार रुपए झपटे
मुजफ्फरपुर, मई 21 -- कुढ़नी। तुर्की स्थित एसबीआई की शाखा से बाहर गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से 50 हजार रुपए झपट लिया। वारदात के बाद दोनों बदमाश तुर्की ओवरब्रिज की तरफ फरार हो गए। महिला के चिल्लाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीपीओ टू पश्चिमी अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने छानबीन की। तुर्की बड़कुरवा निवासी तारा देवी ने बताया कि वह बैंक से 50 हजार रुपए की निकासी कर झोला में रखकर घर जा रही थी। इसी बीच तुर्की हाइस्कूल के समीप सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झोला झपट लिया। एसडीपीओ ने बताया कि जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने महिला से 50 हजार रुपए झपटे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.