गाज़ियाबाद, मई 25 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला से आईफोन छीन लिया। वारदात सेंट टेरेसा स्कूल के पास 22 मई को देर रात हुई, जब महिला कहीं जा रही थी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजनौर के नजीबाबाद स्थित आदर्श नगर निवासी स्नेह चंद्रा इंदिरापुरम में रिश्तेदार के यहां आई थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 मई की रात करीब 9:40 बजे वह शक्ति खंड-3 क्षेत्र में सेंट टेरेसा स्कूल के आसपास टहल रही थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनका आईफोन 17 प्रो छीन लिया और फरार हो गए। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने महिला का आईफोन छीना पीड़िता ने बताया कि वारदात के बाद उन्होंने एप्पल के फाइंड माई फीचर के जरिए अपने फोन को ट्रैक करने की कोशिश की। ट्रैकिंग के दौरान मोबाइल की अंतिम लोकेशन लोनी के इकराम नगर स...