बदमाशों ने बाइक सवार दो ठेकेदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुरौल, एक संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के ढोली विश्वकर्मा चौक के पास मंगलवार की देर रात बदमाशों ने बाइक सवार पर फायरिंग की। इसमें बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। मामले को लेकर मुशहरी थाने के राजवाड़ा निवासी ठेकेदार अशोक कुमार मिश्र और करजा थाने के रसूलपुर निवासी ठेकेदार राजीव कुमार ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है। दोनों ठेकेदारों ने पुलिस को बताया कि नगर पंचायत मुरौल के चुमरिया घाट रैनी और टीसीए ढोली परिसर स्थित पोखर में सीढ़ीघाट का निर्माण कार्य करा रहे हैं। रात में बाइक से लौट रहे थे, तभी ढोली विश्वकर्मा चौक के पास सुनसान जगह पर दो व्यक्ति पहले से खड़े थे। दोनों ने रुकने का इशारा किया। अनहोनी की आशंका पर बाइक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.