चंदौली, जून 28 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। अलीनगर थाना क्षेत्र के लौदा अंडरपास के समीप बीते शनिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र के रामपुर करनपुर निवासी संतोष कुमार बीते शनिवार रात गंजख्वाजा स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था। रात में जैसे ही वह लौदा अंडरपास के पास पहुंचा, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक को घेरकर रोक लिया। बदमाशों ने संतोष को धमकाते हुए उसकी स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- कचहरी गेट के सामने खड़ी बाइक की चोरी घटना के बाद पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और रविवार को अलीनगर थाने में तहरीर देकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना ...