बदमाशों ने फल व्यवसायी से 22 हजार छीने
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच 27 स्थित नरसंडा फ्लाई ओवर पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने फल व्यवसायी अमन कुमार से 22 हजार रुपए छीन लिए। पीड़ित नगर परिषद कांटी के वार्ड 17 निवासी अमन कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। अमन ने बताया कि वह कांटी चौक से ऑटो पर फल की खरीदारी करने अहियापुर बाजार समिति जा रहा था। इसी दौरान नरसंडा फ्लाई ओवर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऑटो को आगे से घेर लिया। इसके बाद तीनों बाइक सवार बदमाश उसके पास पहुंचे व जेब से रुपए निकालने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए। थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि बदमाशों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.