बिहारशरीफ, मई 19 -- नालंदा थाना क्षेत्र के कपटिया गांव के पास हुई घटना ​नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कपटिया गांव में सोमवार की रात नालंदा खंडहर जाने वाले रास्ते के किनारे पार्किंग में खड़ी एक कार में बदमाशों ने आग लगा दी। देखते ही देखते कार पूरी तरह से जल गयी। वाहन मालिक महेश कुमार ने बताया कि रात को करीब एक बजे पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि गाड़ी में आग लगी है। शोर सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कार देखते ही देखते जल गयी। पीड़ित ने बताया कि गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। वाहन संचालकों के बीच विवाद या पुरानी दुश्मनी में घटना को अंजाम दिया गया है। अज्ञात लोगो...