बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कझियावां गांव में बदमाशों ने धान की पुंज में आग लगा दी। हादसे में छह बिघा खेत में उपजी फसल पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित अनिरुद्ध कुमार ने लाखों के नुकसान का अंदेशा जताया है। उन्होंने बताया कि गांव के बाहापर खंधा में धान की पुंज लगी थी। बदमाशों ने इसमें आग लगा दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण व अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक फसल जल चुकी थी। पीड़ित ने थाना व अंचल कार्यालय में आवेदन देकर घटना की जांच करने व मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...