चंदौली, दिसम्बर 22 -- चंदौली, संवाददाता। सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली स्थित पुलिस चौकी के समीप एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन को लाठी डंडे से पीट दिया। करीब 15 की संख्या में बिहार के चाँद थाना क्षेत्र के बेउरी गांव से आए बदमाशों ने मारपीट की। जिसका सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया।इसके बाद सेल्समैन ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें चार लोगों के खिलाफ पीड़ित द्वारा नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़ित ने बताया कि पेट्रोल पंप धरौली स्थित गाड़ी से टंकी पर अज्ञात व्यक्ति से कहा सुनी हो गई। अज्ञात व्यक्ति वहां से चला गया । करीब 15. से 20 मिनट बाद पेट्रोल पंप धरौली स्थित पंप पर कारण नौ बाइक पर सवार 15 लोगों के साथ बिहार के बिउरी गांव के रहने वाले युवक आए। इसके बाद लात मुक्का लाठी डंडा से मारे पीटे। मौके पर पुलिस पहुंच गई...