नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डाबड़ी इलाके में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो डिलीवरी बॉय दोस्तों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों की मदद से घायलों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया और पीड़ित के बयान पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घायल 18 वर्षीय रुपेश कुमार बिंदापुर की जेजे कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है और फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता है। रुपेश ने बताया कि 1 मार्च की रात करीब 3:30 बजे उसने आखिरी ऑर्डर डिलीवर कर मटियाला स्थित गैराज में अपनी ईवी स्कूटी खड़ी की। इसके बाद उसने अपने दोस्त आफताब अंसारी को बुलाया, जो उसी कंपनी में काम करता है। दोनों सुबह करीब 4:20 बजे घर लौट रहे थे। 40 फुट रोड पर देशराज के कार...