नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। खजूरी खास इलाके में शनिवार देर शाम दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट को रोककर उससे 45 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के अनुसार, पीड़ित की पहचान ओल्ड सीलमपुर निवासी 27 वर्षीय अविनाश के रूप में हुई है। वह चांदनी चौक के एक कबाड़ी के यहां कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करता है। शनिवार को अविनाश ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों से करीब 45 लाख रुपये की नकदी एकत्र की थी। देर शाम जब वह स्कूटी से कैश लेकर लौट रहा था, तभी मेन वजीराबाद रोड पर एक्सिस बैंक एटीएम के पास दो मोटरसाइकिलों पर आए चार बदमाशों ने उसकी स्कूटी ओवरटेक कर रोक लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.