कोडरमा, फरवरी 28 -- सतगावां। थाना क्षेत्र के बासोडीह के समीप शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने एक तेल टैंकर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल चालक की पहचान 26 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। वह नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलबदरों (कुहिला) का निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास पेट्रोल पंप से तेल खाली कर टैंकर लेकर कोडरमा की ओर जा रहा था। इसी दौरान गोहल के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी रुकवाई और बिना किसी स्पष्ट कारण के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.