लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सवारी बनकर बैठे तीन जहरखुरान बदमाशों ने आटो चालक को बंधक बना कर पीटा। बदमाशो ने चालक को पहले धोखे से नशीला पेय पिलाया। आटो और मोबाइल लूटकर उसे फेंका और फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़ित चालक बाराबांकी का रहने वाला प्रदीप कुमार है। पीड़ित चालक प्रदीप के मुताबिक गुरुवार रात लुलु मॉल के पास आटो में तीन सवारियां बैठी। नशीला पेय पिलाया पीटा। इसके बाद हाथ पैर बांधकर भेड़हन खेड़ा गांव में सूनसान जगह फेंककर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट से पूर्व जज से लूट के प्रयास में ऑटो चालक गिरफ्तार शुक्रवार सुबह होश आने और चालक ने खुद को सड़क किनारे पाया। वहां से उठकर किसी तरह कैंसर संस्थान के पास पहुंचा। वहां से एक व्यक्ति से मद...