मधेपुरा, जून 19 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि शहर के हाट बाजार रोड में बुधवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बाइक पर बैठे व्यक्ति के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित नगर पंचायत वार्ड आठ निवासी दिलीप स्वर्णकार ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया गया कि बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गोलबाजार से आकर अपने घर के पास बाइक पर बैठे थे। बाइक को घर के अंदर करने के दौरान पीछे आए बाइक सवार दो बदमाशो ने गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि सोने के चेन की कीमत करीब चार लाख रूपये था। घटना की वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...