गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र के गोविंदपुरम में तीन बदमाशों ने एक घर में जबरन घुसकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। भारी और नुकीली वस्तु से हुए ताबड़तोड़ वार में दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गया। गोविंदपुरम ए-ब्लॉक में रहने वाले सिद्धार्थ सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च की रात वह अपने पिता महेंद्र सिंह के साथ घर पर मौजूद थे। रात करीब पौने 12 बजे जब वह अपने कमरे से निकलकर मुख्य गेट का ताला लगाने पहुंचे, तभी तीन अज्ञात बदमाश अचानक जबरन घर में घुस आए। घर में घुसते ही आरोपियों ने बिना किसी बात के उन पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब उनके पिता बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पिता के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया तथा साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.