गाज़ियाबाद, मई 25 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक व्यक्ति का आईफोन चुरा लिया। बिजनौर के नजीबाबाद स्थित आदर्श नगर निवासी स्नेह चंद्रा ने पुलिस को बताया कि 22 मई की रात करीब 9:40 बजे शक्ति खंड-3 क्षेत्र से उनका आईफोन चोरी हो गया। पता चलते ही एप्पल के फाइंड माई फीचर के जरिए अपने फोन को ट्रैक किया तो लोकेशन लोनी के इकराम नगर स्थित एक मोबाइल की दुकान की मिली। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुटी है। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने महिला का आईफोन छीना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...