हाजीपुर, मई 11 -- लालगंज थाना क्षेत्र में ठगी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नुनू बाबू चौक के समीप बदमाशों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर उसके झोले से एक लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर कासिम निवासी दुखा सिंह सोमवार को रुपए निकासी के लिए स्टेट बैंक लालगंज गए थे। वहां से उन्होंने एक लाख दस हजार रुपये की निकासी की और साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे कॉमर्स कॉलेज नहर के पास पहुंचे,वहां पहले से खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
घटना का विवरण रुकने पर उक्त व्यक्ति ने बातचीत शुरू करते हुए अपनी बेटी की तबीयत खराब होने की बात कही और किसी डॉक्टर के बारे में पूछने लगा। इसी बीच दो अन्य युवक बाइक से वहां पहुंचे और बातचीत में शामिल हो गए। इसी दौरान पहले से खड़े व्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.