बदमाशों के निशाने पर मंत्रियों के बेटे? केदार गुप्ता के बाद मदन सहनी के पुत्र को धमकी, गिरफ्तार
पटना, अगस्त 1 -- Minister Son Threated: समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी के बेटे को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर निवासी कन्हैया साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मोतीपुर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पयर्टन मंत्री केदार गुप्ता के बेटे मुरारी के लॉरेंस विश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगते हुए धमकी दी गई थी। पुलिस ने उसे मुजफ्फरपुर के कांटी से गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को मंत्री के बेटे के मोबाइल पर एक मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके साथ ही पैसे की मांग भी की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री के बेटे ने शुक्रवार को पटना के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मंत्री मदन साहनी ने बताया कि बेटे को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.