गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पुलिस ने सोमवार को बादशाहपुर में गैंगस्टर नरेंद्र उर्फ टिल्लू और उसके भाई रवि द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर सोमवार को बुलडोजर चलाकर निगम की करीब 3400 वर्ग गज जमीन कब्जामुक्त करा ली। इस जमीन की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सोमवार को श्मशान घाट के सामने खसरा नंबर 39/24 की जमीन पर कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जांच में पता चला है कि टिल्लू और रवि नामक इन दोनों भाइयों ने पिछले पांच सालों से इस सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर रखा था। वे यहां अवैध रूप से रेहड़ियां और छोटी दुकानें लगवाकर प्रति माह लाखों रुपये का किराया वसूलते थे। इस अवैध किराए की वसूली से अर्जित धन का उपयोग अपनी आपराधिक गतिविधियों में करते थे। पुलिस प्रवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.