पटना, दिसम्बर 30 -- गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों की पिटाई से जख्मी होटल संचालक की सोमवार की रात मौत हो गई। उसकी पहचान दमड़िया निवासी मोहम्मद अफजल (35) के रूप में हुई है। उधर पुलिस ने दो आरोपितों की पहचान कर ली है। थानेदार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मोहम्मद अफजल का फुलवारीशरीफ में होटल है। 18 दिसंबर की रात करीब 11.30 बजे होटल बंद कर वह अपने घर लौट रहे थे। भाई परवेज खान का कहना है कि इसी दौरान घर के समीप बदमाश उन्हें रोककर लूटपाट करने लगे थे। इसका विरोध करने पर लुटेरों ने अफजल की बुरी तरह पिटाई कर दी थी और बाद में फरार हो गए थे। अफजल को पीएमसीएच में भर्ती कराया था। इस संबंध में पीएमसीएच टीओपी में पीड़ित का बयान दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि इलाज के बाद 22 दिसंबर को अफजल को घ...