संभल, मार्च 25 -- कोतवाली क्षेत्र मके गांव असालतपुर जारई में सोमवार देर रात लूटपाट करते समय पकड़े गए बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को बदमाश से पूछताछ करने का प्रयास किया लेकिन मुंह पर चोट होने के कारण वह सही से जानकारी नहीं दे पा रहा है। वहीं पुलिस की दो टीमों के अलावा सर्विलांस व एसओजी बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। 10 से अधिक कैमरे खंगाले गए हैं लेकिन रात की घटना होने के कारण पुलिस के हाथ पुख्ता साक्ष्य नहीं लगे हैं। असालतपुर जारई गांव में सोमवार रात बेखौफ बदमाशों ने हरपाल सिंह के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। दिल्ली निवासी बदमाश नफीस को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस घायल बदमाश का इलाज करा रही है। बुधवार को पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बदमाश से पूछताछ करने का प्रयास कि...