गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- ट्रांस हिंडन। नीति खंड एक में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक युवक से सोने की चेन छीन ली। घटना तीन मार्च की है और पुलिस ने 24 मार्च की रात में मुकदमा दर्ज किया। नीति खंड एक में रहने वाले अजय कुमार सिंह तीन मार्च की रात में लगभग दस बजे भोजन के बाद टहलने निकले थे। जैसे ही वह अपने घर से कुछ दूर पहुंचे तो स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और भाग निकले। अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहने थे और काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...