नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला है। इस मैच में एक दिलचस्प मुकाबला दो सगे भाइयों में भी दिखेगा। दोनों ही बल्लेबाज हैं। दोनों ही अलग-अलग टीमों में हैं। दोनों एक दूसरे की टीमों के खिलाफ दम दिखाने को उतावले हैं। एक भाई हैं चेन्नई सुपर किंग्स के सरफराज खान तो दूसरे भाई हैं पंजाब किंग्स के मुशीर खान। इन दोनों भाइयों के इस दिलचस्प टक्कर का गवाह बनेंगे पिता नौशाद खान। एक तरफ बड़ा बेटा, दूसरी तरफ छोटा बेटा। गर्व से सीना चौड़ा किए पिता के लिए मुश्किल है किसी एक टीम को सपोर्ट करना। इसलिए नौशाद ने अलग ही तरीका अपनाया। बदन पर सीएसके की पीली जर्सी पहन ली जो बड़े बेटे सफराज खान की टीम है। सिर पर पंजाब किंग्स की लाल टोपी लगा ली जो छोटे बेटे मुशीर की टीम है। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्...