हापुड़, सितम्बर 5 -- बदनौली में फायरिंग और पथराव के मामले कती जानकारी मिलने पर बहुजन जनता दल (खोड़ावाल वाल) का प्रतिनिधि मंडल पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाऊ की मांग की गई। अतुल खोड़ीवाला ने प्रशासन से इस घटना में शामिल आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट, हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कराने, पीड़ित परिवारों की सुरक्षा के लिए तुरंत पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाने, अस्पताल में भर्ती घायलों का उच्च स्तरीय इलाज सरकारी खर्चे पर कराने, पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित को न्याय नहीं दिलाया दिया तो बहुजन जनता दल (खोड़ावाल ) पीड़ित परिवार के हक में सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...