उरई, जून 10 -- माधोगढ़। संवाददाता थाना गोहन क्षेत्र के ग्राम बदनपुरा में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा को अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव व आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह जब वो लोग पूजा के लिए पहुंचे तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाए और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। यह भी पढ़ें- अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की बुद्ध और आंबेडकर प्रतिमा साथ ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित करने की मांग उठाई है। घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। ...