दरभंगा, मार्च 13 -- बहेड़ी। समस्तीपुर के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के बजरंग कुमार राय को शराब के नशे में बहेड़ी बाजार से बुधवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना परिसर में ब्रेथ एनालाइजर से जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद बिहार राज्य मद्य निषेध एवं उत्पादन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। एसडीपीओ ने तीन डीजे को किया जब्तबेनीपुर। बेनीपुर पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में अब डीजे संचालकों की खैर नहीं रहेगी। एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने 11 मार्च की देर शाम घरौड़ा चौक के निकट तीन डीजे जप्त किया तथा सुरक्षार्थ रखा गया है।उन्होंने बताया कि बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में डीजे संचालन करना पूरी तरह बंद रहेगा। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...