गिरडीह, फरवरी 3 -- बाल विवाह रोकथाम के लिए न्यायालय का हस्तक्षेप आवश्यक: सुरेश शक्ति निमंत्रण कार्ड छापने व शादी समारोह में आने वालों पर भी कार्रवाई की मांग गिरिडीह, प्रतिनिधि। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन बनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्ति को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर बनाई गई रेस्क्यू टीम ने बाल विवाह पर रोक लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जानकारी मिली थी कि गिरिडीह जिला अंतर्गत मुफसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा क्षेत्र में एक बाल विवाह होने वाला है। शादी की रस्म अदायगी शुरू हो गयी है। हल्दी अनुष्ठान सम्पन्न हो चुका है। बाजाप्ता निमंत्रण कार्ड छप चुका है। निमंत्रण कार्ड वितरण किया जा रहा है। 4 फरवरी को शादी धूमधाम से की जाने की तैयारी है। लड़का पक्ष जमुआ प्रखंड का है। अगर शादी नहीं रुकी तो एक चौदह वर्षीय बालिका का ब...